{"_id":"62ed66c5199b365a9928d3d1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6428685122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता सिंह, शांति देवी व बृजेश कुमारी बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता सिंह, शांति देवी व बृजेश कुमारी बनीं प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज/हुजूरपुर/ गायघाट/खैरीघाट(बहराइच)। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत तीन ग्राम प्रधान व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार दोपहर तक पूरी हो गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित मतगणना में कैसरगंज की ग्राम पंचायत नकौड़ा के प्रधान पद पर बृजेश कुमारी, मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत लालबोझा के प्रधान पद पर शांति देवी व हुजूरपुर के ग्राम पंचायत बसंतपुर के प्रधान पद पर ममता सिंह विजयी रहीं। वहीं, शिवपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैराधौकल के पंचायत सदस्य पद पर शिवकुमार ने जीत दर्ज की। प्रधानों की जीत पर उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार की सुबह आठ बजे से पंचायत उपचुनाव की मतगणना शुरू की गई। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और सभी को अपने प्रत्याशी के मतों की संख्या जानने के लिए इधर-उधर घूमते देखा गया। कैसरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत नकौड़ा में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती उठापटक के बाद बृजेश कुमारी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 34 मतों से पराजित कर चुनाव जीता। बृजेश कुमारी को 516 तो उपविजेता रही मंजू देवी को 482 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहीं मंजेश वर्मा को 192, मंजू देवी द्वितीय को 24 व नीलम कुमार को 22 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बृजेश कुमारी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
हुजूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसंतपुर में संपन्न हुए ग्राम प्रधान के उपचुनाव का परिणाम एकतरफा लगा जिसमें ममता सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुन्नी देवी को 651 मतों से पराजित किया। ममता सिंह को 1676 मत व मुन्नी देवी को 1025 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे पूर्ण प्रकाश को 56 मिले। 93 मत अवैध घोषित किए गए। मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत लालबोझा के प्रधान पद पर भी उठापटक देखने को मिली। दो प्रत्याशियों के बीच कुछ देर मुकाबला चला, लेकिन अंतिम परिणाम में 1158 मतों में से 466 मत हासिल कर शांति देवी ने चुनाव जीत लिया। दूसरे स्थान पर रहीं सरवन तारा को 371 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी निरहू राम व एडीओ पंचायत नरेशचंद्र श्रीवास्तव ने बीडीओ रामेंद्र सिंह कुशवाह की मौजूदगी में विजेता शांति देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
शिवपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खैरा धौकल में ग्राम पंचायत सदस्य के संपन्न हुए उपचुनाव में शिवकुमार ने 11 वोटों से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर सुरेश कुमार रहे। विजेता शिवकुमार को 72 व सुरेश कुमार को 61 मत प्राप्त हुए। मतगणना अधिकारी राम कुमार ने शिवकुमार को जीत का प्रमाण पत्र दिया।