फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पुलिस के हत्थे चढ़े ट्रक चोर गिरोह के तीन सदस्य

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक धर्मकांटे से चोरी किए गए ट्रक की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 82,850 रुपये भी बरामद किया। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रक के कटे हुए हिस्से भी सीमावर्ती जंगल क्षेत्र से बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी जनपद के मूडातारा निवासी नरसिंह ने बीते दिनों तहरीर देते हुए बताया था कि वह 21 जुलाई को दोपहर दो बजे अपने दस पहिया ट्रक को नानपारा स्थित इमाम धर्म कांटा पर खलासी जसवीर सिंह पुत्र माखन सिंह की जिम्मेदारी पर छोड़कर अपने गांव चला गया था। बीते 28 जुलाई को गांव से लौटने पर उसे ट्रक नदारद मिला।
विज्ञापन

इसके बाद नरसिंह ने खलासी का पता लगाते हुए डिहवा गांव पहुंचकर उससे पूछताछ की। खलासी ने ट्रक के कभी बाबागंज तो कभी नानपारा बाईपास पर खड़े होने की बात कही, लेकिन सभी स्थानों पर तलाश के बाद भी ट्रक का पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बघौली जंगल में छिपाकर खड़े किए गए ट्रक को बरामद किया। ट्रक की बॉडी को काटकर बेचा जा चुका था। पुलिस टीम ने खलासी जसवीर सिंह निवासी ग्राम सिक्खनपुर निवासी बांके नेपाल, सुखदेव सिंह निवासी ग्राम जूड़ा थाना नानपारा व अमरीक सिंह निवासी ग्राम डिहवा को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। उनके पास से 82 हजार 850 रुपये की नगदी भी बरामद हुई। गिरफ्तारी टीम में एसआई धनंजय तिवारी, रवि कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed