फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सेवा समाप्ति की नोटिस

Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसिया(बहराइच)। विकासखंड क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर ग्रामीणों ने राशन व पोषाहार न देने का आरोप लगाया था। इस पर जांच कर शुक्रवार को सीडीपीओ ने कार्यकत्री को सेवा समाप्ति व गबन किए गए एक लाख, 33 हजार, 375 रुपये की रिकवरी की नोटिस दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुराधा श्रीवास्तव पर ग्रामीणों ने पांच माह से पोषाहार व राशन वितरण न करने का आरोप लगाया था। मामले में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया था। शुक्रवार को सीडीपीओ अनुज वर्मा व सुपरवाइजर मीनाक्षी गुप्ता ने भगड़वा पहुंचकर शिकायत की पड़ताल की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं व अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। सीडीपीओ की पड़ताल में शिकायत सही पाई गई। सीडीपीओ अनुज वर्मा ने बताया कि कार्यकत्री अनुराधा वर्मा एक लाख, 33 हजार, 375 रुपये के गबन की दोषी पाई गईं हैं। उनको सेवा समाप्ति व रिकवरी की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed