{"_id":"62ec08b68404b37b8a2e0a71","slug":"bahraich-bahraich-news-lko642700991","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, 14 घायल, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, 14 घायल, पांच गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। क्षेत्र के मधुबन गांव में इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता की शिकायत पूर्व प्रधान ने ब्लॉक के अधिकारियों से की थी। बुधवार की शाम ब्लॉक के अधिकारी मार्ग निर्माण की गुणवत्ता जांचने पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत मधुबन ग्राम में बुधवार की शाम ग्राम प्रधान मोहम्मद इसराइल इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण करा रहे थे। इस मार्ग के निर्माण में मानक के विपरीत कार्य कराने की शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मलई खान ने ब्लॉक के अधिकारियों से की थी जिसका संज्ञान लेते हुए ब्लॉक के अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंच गए। धीरे-धीरे मौके पर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के समर्थक जुटने लगे। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों के समर्थकों की कहासुनी ने शीघ्र ही मारपीट का रूप ले लिया। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।
मामला गंभीर होता देख जांच करने आए अधिकारी मौके से खिसक लिए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। मारपीट में वर्तमान प्रधान इसराइल, बाबू, इश्तियाक व कल्लन समेत छह लोग घायल हो गए जबकि पूर्व प्रधान के पक्ष से नफीस, चांदबाबू, इलियास, अख्तर, अजमेरी, महमूद, जमील व अब्दुल जलील घायल हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र, चरदा में भर्ती कराया। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रुपईडीहा थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।