फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा(बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला के पेट में अचानक दर्द होने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी ने आशा बहू की मदद से एंबुलेंस में ही बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को पीएचसी बाबागंज में भर्ती करवाया गया है। दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सहाबा निवासी गर्भवती शीला देवी को बुधवार की सुबह लगभग दस बजे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। तेज प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तत्काल 102 नंबर को मदद के लिए फोन किया और इसकी सूचना आशा बहू बिंदु देवी को दी गई। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र की ओर कूच किया। इसी दौरान प्रसव पीड़ा तेज हो गई और महिला को असहनीय दर्द शुरू हो गया। टेक्नीशियन राजू गुप्ता ने आशा बहू के सहयोग से एंबुलेंस में ही बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed