{"_id":"62eab4fe9b7eb61ce3217005","slug":"bahraich-bahraich-news-lko642548529","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज/गायघाट/हुजूरपुर(बहराइच)। प्रधान के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद का चुनाव संपन्न करवाने के लिए बुधवार को विकासखंड मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। उपचुनाव के तहत बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान किया जाएगा। सकुशल मतदान संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चार-चार निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
कैसरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत नकौड़ा में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार की देखरेख में पोलिंग पार्टी रवाना की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। हुजूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसंतपुर के उपचुनाव के लिए अवर अभियंता मोनू सोनी की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बसंतपुर में 4769 मतदाता हैं और तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
मिहींपुरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत लालबोझा में उपचुनाव संपन्न करवाने के लिए सहायक विकास अधिकारी नरेशचंद्र श्रीवास्तव ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। यहां दो बूथों पर मतदान होगा जिसके लिए पोलिंग पार्टी व एक रिजर्व पार्टी को रवाना किया गया। शिवपुर ब्लॉक के खैरा धौकल में संपन्न होने वाले पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए सहायक अभियंता धीर विक्रम सिंह ने पोलिंग पार्टी को रवाना किया।