फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पुलों की क्षतिग्रस्त रेलिंग का सर्वे शुरू

Wed, 03 Aug 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर विकासखंड के दर्जनों गांवों को इमामगंज शाखा से जुड़ी इंदिरा नहर से सिंचाई के लिए पानी मिलता है। वहीं, नहर शाखा पर बने पुलों का प्रयोग ग्रामीण आवागमन के लिए करते हैं। विडंबना है कि क्षेत्र के दर्जनों पुलों की रेलिंग कहीं आंशिक तो कहीं पूर्ण रूप से टूटी हुई है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर अमर उजाला के छह जुलाई के अंक में टूटी है नहर के पुल की रेलिंग, गुजरते हैं बच्चे शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें एक पुल का जिक्र किया गया था। संज्ञान लेकर नहर विभाग ने सभी पुलों की टूटी रेलिंग के निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंदनापुर सिकड़िया व ग्राम पंचायत दहाव के मजरा गंजवारी के बीच से गुजरी इंदिरा नहर के पुल की दोनों तरफ रेलिंग टूटी हुई है। इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण व बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। अमर उजाला में प्रमुखता के साथ ग्रामीणों की समस्या को उजागर किया था। इसके बाद नहर विभाग ने खबर का संज्ञान लेकर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नहर विभाग के कर्मचारियों ने टूटी रेलिंग की माप ली। इस दौरान कई अन्य पुलों की क्षतिग्रस्त रेलिंग का भी सर्वे किया गया। सरयू नहर खंड प्रथम के सहायक अभियंता हिमगिरि यादव ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सभी जर्जर रेलिंग का सर्वे कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि सरयू नहर खंड प्रथम की 78 नहरों पर बने सभी पुलों का सर्वे करवाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। बजट मिलते ही तेजी से मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed