{"_id":"62e8162eb88e0c5f2f2db45f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko64223407","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से लिंक होगी मतदाता सूची, डीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से लिंक होगी मतदाता सूची, डीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सोमवार से जिले में मतदाता सूची से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। महिला महाविद्यालय में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के स्वैच्छिक आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्राओं व मौजूद लोगों को प्रेरित भी किया।
समारोह को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि निर्वाचन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण अभिलेख है। बीएलओ व सुपरवाइजरों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया है उसी तरह आधार एकत्रीकरण कार्य को भी सफल बनाएं। मतदाता सूची को बहुपयोगी बनाने के उद्देश्य से मतदाता सूची में स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर को जोड़ा जाएगा। बूूथ लेवल अधिकारी घर-घर भ्रमण कर लोगों से आधार नंबर इकट्ठा करेंगे।
उन्होंने जिले के मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक गान के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, सुपरवाइजरों व छात्राओं को प्रेरित किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मौर्या, प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी, तहसीलदार राज कुमार बैठा, नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान अंसारी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के दौरान सात व 21 अगस्त को विशेष कैंप का आयोजन प्रत्येक मतदेय स्थलों पर किया जाएगा जिसमें मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल व संशोधित करवाने के साथ ही हटवा सकते हैं।