{"_id":"62d6f08682bad56b99364e64","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6402264150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के लिए अब प्रार्थना व दुआ का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के लिए अब प्रार्थना व दुआ का सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज/महसी। तराई में सूखे ने इस वर्ष भयावह हालात पैदा कर दिए हैं। खेतों में धूल उड़ रही है। फसलों की बोआई का कार्य भी पिछड़ रहा है। किसान नम आंखों से आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। बरसात न होने व तेज धूप के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है। हालात बद से बदतर होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब लोगों को दुआ का ही सहारा नजर आ रहा है। कहीं लोग बरसात के लिए नमाज पढ़कर दुआ मांग रहे हैं तो कहीं मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है।
नवाबगंज क्षेत्र स्थित ईदगाह में मंगलवार को सुबह सात बजे से आठ बजे तक विशेष नमाज पढ़ी गई। इसके बाद एक घंटे तक लोगों ने बारिश के लिए दुआ मांगी। मौलाना जैनुल आबेदीन कासमी ने कहा कि बारिश न होने की वजह से लोग बेहाल हैं। प्रार्थना की गई है कि अल्लाह सभी की परेशानियां दूर करें। बारिश से खेतों को हराभरा कर दें। उन्होंने कहा कि बारिश न होना हमारे गलत कार्यों का नतीजा है। अल्लाह से दुआ करनी चाहिए कि हमें गलत कार्यों से दूर रखें।
बारिश की दुआ करने के लिए आयोजित इस विशेष नमाज में हाजी शमीम, हाजी नबी, डॉ. महबूब, रानू खान, अब्दुल हकीम, सलीम अहमद, जावेद अहमद, नावेद अहमद आदि मौजूद रहे। उधर, तहसील महसी के रेहुआ मंसूर स्थित भंगड़ नाथ मंदिर में बीते पांच दिनों से अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है। अखंड रामायण में मौजूद विपिन मिश्रा ने बताया कि बरसात न होने से किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ऐसे में बरसात की कामना के साथ अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है ताकि भगवान प्रार्थना सुन लें और अच्छी बरसात हो। इस अवसर पर विशाल, राजकुमार, टिंकू मिश्रा, किशन मिश्रा, ननके मिश्रा आदि मौजूद रहे।