{"_id":"62d5a34ec1c6ac5e593c5ae7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6400819170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट (बहराइच)। मनरेगा योजना के तहत पुराने तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जा रहा है, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार की भी शिकायतें आ रहीं हैं। ऐसी ही एक शिकायत पर सोमवार को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा ने शिवपुर ब्लॉक के लोनियनपुरवा गांव का औचक निरीक्षण किया। यहां बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई। इस पर कार्यक्रम अधिकारी ने ग्राम प्रधान व तकनीकी सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए खैरीघाट थाने में तहरीर दी है।
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पवन पांडेय ने बताया कि मनरेगा के तहत शिवपुर ब्लॉक के लोनियनपुरवा गांव में तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जा रहा है। सोमवार को औचक निरीक्षण किया तो मौके पर सिर्फ छह श्रमिक कार्य करते पाए गए जबकि मास्टर रोल में 35 श्रमिक दर्ज मिले। वहीं, मौके पर कार्य कर रहे छह श्रमिकों में दो नाबालिग भी थे।
उन्होंने बताया कि आसपास पता करने पर जानकारी मिली कि तालाब खोदाई का कार्य जेसीबी से करवाया जा रहा है जिसका एक वीडियो भी प्राप्त हुआ। जेसीबी से खोदाई करवाना मनरेगा अधिनियम के विरुद्ध है। वहीं, अवयस्क बच्चों से कार्य करवाना संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि खैरीघाट थाने में ग्राम प्रधान हाजरुन निशा व तकनीकी सहायक मोहम्मद इजहार खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी गई है।