{"_id":"62c9c72de881477afb0e1450","slug":"bahraich-bahraich-news-lko638883944","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, अमन-चैन की दुआ को उठेंगे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, अमन-चैन की दुआ को उठेंगे हजारों हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आज हर्षोल्लास के साथ मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में काफी रौनक रही। कपड़ा, चूड़ी, कास्मेटिक, सेंवई की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। शहर की मुख्य बाजार घंटाघर, छोटी बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई, जो शाम होते-होते भीड़ में तब्दील हो गई। बाजार में युवाओं को पैंट, टी-शर्ट व कुर्ता-पैजामा तो महिलाओं को मैचिंग चूड़ी, जूती, दुपट्टा आदि खरीदते देखा गया। बकरा मंडी पर भी खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। बकरा मंडी में सात हजार से 75 हजार रुपये तक बकरे बिके।
जिले भर में आज बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईदगाह व मस्जिदों में मुल्क के अमन-चैन व सलामती के लिए दुआ मांगी जाएगी। बकरीद पर्व का असर शनिवार को बाजारों पर भी देखने को मिला। पर्व को लेकर सुबह से ही घंटाघर, पीपल तिराहा, छावनी, छोटी बाजार पर भीड़ देखने को मिली। शहर स्थित शॉपिंग मॉल भी खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे।
शहर में सेंवई, खोया, बेकरी, कुर्ता-पजामा, रेडीमेट गारमेंट, टोपी, चूड़ी, किराना आदि की दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिली। बकरीद की नमाज को लेकर शनिवार को ईदगाहों पर साफ-सफाई होती दिखी। रुपईडीहा, नानपारा, नवाबगंज, महसी, जरवलरोड, पयागपुर, रिसिया आदि बाजारों में भी बकरीद को लेकर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
बकरीद पर कुर्बानी के लिए छोटी तकिया स्थित परिसर में बकरा मंडी गुलजार रही। मंडी में जमकर बकरों की खरीदारी हुई। सुबह से ही लोग बकरा बिक्री के लिए बकरा मंडी पहुंचे और अपने-अपने बकरों की खूबियां गिनाते रहे। मंडी में सात हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक बकरे बिके। सबसे महंगा बकरा 75 हजार का बिका।
बकरीद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए सभी थानों पर पहले ही विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक की जा चुकी है। वहीं बकरीद पर्व की पूर्व संध्या पर शनिवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने गश्ती अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया और सभी से अमन-चैन के साथ बकरीद पर्व मनाने की अपील की।
बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर सभी पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अमन चैन के पर्व पर खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
-केशव कुमार चौधरी, एसपी