फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कार्बाइड से फल पकाने पर होगी कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अब कार्बाइड से फल पकाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। शासन के निर्देश पर जिले में फल पकाने वाले चैंबरों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। जांच के दौरान अगर कोई भी चैंबर बिना लाइसेंस व फलों को कार्बाइड से पकाते हुए मिला तो उसके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से अभी हाल ही में फल पकाने वाले चैंबर संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग से संबद्ध कर दिया गया है। चैंबर संचालक अब विभाग से बिना लाइसेंस के चैंबर का संचालन भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा चैंबर संचालकों को प्रतिबंधित कार्बाइड से फल पकाना भी काफी मंहगा पड़ सकता है। शासन का मानना है कि कार्बाइड में हानिकारक तत्व होने के चलते इससे पकाने के बाद फलों में कई हानिकारक तत्व पैदा हो जाते हैं जिससे कैंसर तक होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए कार्बाइड के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग इस पर सख्ती के साथ अंकुश लगाने की तैयारी में जुट गया है। विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षाधिकारियों की अगुवाई में टीम का गठन कर सभी को अपने-अपने क्षेत्र में फल पकाने वालों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए गये हैं। जांच के दौरान टीम फल पकाने की प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन कर रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान अगर कोई फल पकाने वाला चैंबर संचालक कार्बाइड जैसे हानिकारक तत्व का प्रयोग करता हुआ मिलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चैंबर को सील कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के तहत अगर फल पकाने वाला कोई चैंबर संचालक कार्बाइड का प्रयोग करते हुए मिलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चैंबर संचालकों को विभाग से लाइसेंस लेना भी अनिवार्य है।
-विनोद कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed