{"_id":"629f90d1c8f0242f1813170c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6341714103","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों पर रुकने न पाए कोई अजनबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों पर रुकने न पाए कोई अजनबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक स्थलों पर रुकने न पाए कोई अजनबी
- कानपुर की घटना के बाद डीएम-एसपी ने की बैठक
फोटो - 14, 15
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। कानपुर में हुए बवाल के बाद जिले में शांति बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने की। बैठक में सख्त लहजे में बताया कि सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न करें जिससे माहौल खराब हो। माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने सभी धर्मगुरुओं से अपील की कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी अनजान व्यक्ति को रुकने का न दिया जाए।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है। कानून व शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम व एसएसपी ने अपील की कि सड़कों पर धार्मिक आयोजन न किए जाएं ताकि यातायात प्रभावित न हो। धार्मिक आयोजनों के समय कोई ऐसा कार्य न किया जाएं जिससे शांति व्यवस्था पर असर पड़े। डीएम व एसपी ने कहा कि कानून व शांति व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया की सतर्क निगरानी की जा रही है। लोगों से अपेक्षित है कि कोई ऐसी पोस्ट न डालें जिससे किसी दूसरे समुदाय या वर्ग की भावनाएं आहत हों। डीएम व एसपी ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी पोस्ट का जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेगा और संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। धर्मगुरुओं से अपील की गई कि किसी भी धार्मिक स्थल पर किसी अजनबी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए। इस दौरान महामंडलेश्वर रवि गिरी जी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, तेजे खां, रेहान खां, मौलाना इनायत उल्लाह कासमी, सरवर कासमी, सरदार परविंदर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सोनी, सुदामा प्रसाद मिश्रा, मनोज गुप्ता, धर्मराज जायसवाल, एडीएम मनोज, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।