फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

काशी व मथुरा का संकल्प पूरा करेगी सरकार : प्रांशु दत्त

Tue, 07 Jun 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री (अवध क्षेत्र) शिवांजलि पांडेय रहीं। रैली का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

बाइक रैली शहर के मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर डीएम चौराहा, पानी टंकी, गुरुनानक चौक व डिगिहा होते हुए पुलिस लाइन मोड़ से जेल रोड होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पार्टी व सरकार की ओर से बीते आठ सालों में किए गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ने धारा 370 व 35 ए को समाप्त करते हुए श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे को हल किया। अब काशी व मथुरा का संकल्प भी सरकार अवश्य पूर्ण करेगी। उन्होंने बताया कि आज देश और प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है उससे महिला, युवा व वृद्ध सभी लाभ पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा, बृजेश पांडेय ने कहा कि बहराइच का युवा मोर्चा प्रत्येक अभियान में कदम से कदम मिलाते हुए पार्टी के हित में सदैव सकारात्मक दृष्टि से काम करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि युवा मोर्चा 2024 के चुनाव में भी पूरी मेहनत से जुटेगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह वालिया, पूर्व जिला संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, महामंत्री अरुणेंद्र सिंह अंकित, जिला उपाध्यक्ष परमार्थ सेन चौधरी, सौरभ मिश्रा, शैलेंद्र यादव, जिला मंत्री अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed