फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आकर बालक की मौत

Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
खैरीघाट (बहराइच)। हरदी थानाक्षेत्र अंतर्गत राजी चौराहा पर रविवार रात एक वैवाहिक समारोह में आए बालक को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बौंडी थानाक्षेत्र के गोलागंज गांव निवासी बालक लवलेश सिंह (12) हरदी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत पूरे गंगा प्रसाद के कंदुवनपुरवा गांव निवासी अयोध्या सिंह के यहां बरात में आया था। जब बरात निकल रही थी तो महसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस की चपेट में आने से लवलेश की मौके पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित एंबुलेंस सड़क किनारे बनी गजराज सिंह की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन

इससे दुकान व उसमें रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अनूप मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई गोकरन सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed