फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बीच सड़क पर बाघ देख रोमांचित हुए पर्यटक

Mon, 06 Jun 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लखनऊ से आए कुछ पर्यटक सोमवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का भ्रमण करने निकले। भ्रमण के दौरान उन्हें जंगल में बीच रास्ते पर बाघ नजर आ गया। यह नजारा देखकर सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने बाघ की तस्वीर भी कैमरे में कैद की। कुछ देर सड़क पर ठहरने के बाद बाघ घने जंगल की ओर रवाना हो गया। लखनऊ निवासी बाकर इमाम अपनी पत्नी व बच्चों और बहराइच निवासी साकिब रसूल अपनी पत्नी व पुत्री के साथ सोमवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का भ्रमण करने निकले थे।
विज्ञापन

सभी लोग वन विभाग की जिप्सी पर जंगल सफारी के लिए निकले। रास्ते में जंगली मुर्गा व मोर समेत अन्य जीव-जंतु दिखे। इस दौरान बंधा रोड पर उन्हें दूर से बाघ आता दिखा। जिप्सी देख बाघ झाड़ियों में छिप गया। चालक ने जिप्सी वहीं रोक दी। कुछ ही देर में बाघ झाड़ियों से निकलकर बीच सड़क पर आ गया। इससे सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे और बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली। कुछ देर तक मार्ग पर खड़े रहने के बाद बाघ घने जंगल की ओर चला गया। इसके बाद पर्यटकों को जंगली हाथियों का झुंड भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed