{"_id":"629e3bba433bf83b0d00c252","slug":"bahraich-bahraich-news-lko63402265","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जर्जर व अधोमानक स्कूली वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ महकमा सख्ती बरत रहा है। 228 विद्यालयों को स्कूली वाहन मानक के अनुसार दुरुस्त कराते हुए उनकी फिटनेस कराने के लिए विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था। अब वाहनों को मानक के अनुसार दुरुस्त न कराने व उनकी फिटनेस में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के वाहनों का पंजीयन निरस्त कराने की तैयारी शुरू की गई है।
काफी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जिनके संचालक छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल लाने व ले जाने में जर्जर या अधोमानक वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे नौनिहाल कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लगभग एक माह पूर्व एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की थी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में स्कूली वाहन अधोमानक व बिना फिटनेस के संचालित होते पाए गये थे।
ऐसे में सभी विद्यालय संचालकों को शीघ्र ही वाहनों को मानक के अनुसार दुरुस्त कराते हुए फिटनेस कराने के निर्देश जारी किए गये थे। इसके बाद भी काफी संख्या में विद्यालय संचालकों ने वाहनों को मानक के अनुसार दुरुस्त नहीं कराया। इस पर एआरटीओ विभाग से 228 विद्यालयों को चिन्हित करते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही विद्यालयों का निरीक्षण कर ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधोमानक स्कूली वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कई बार विद्यालयों को चेतावनी दी गई। इसके बाद उन्हें नोटिस भी जारी किया गया। काफी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जिन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
- ओपी सिंह, एआरटीओ, प्रवर्तन।