फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बजट में बहराइच को एटीएस सेंटर की सौगात

Thu, 26 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। योगी सरकार 2.0 के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से पेश बजट में बहराइच को एटीएस सेंटर की सौगात मिली है। सेंटर का निर्माण होने के बाद यहां एटीएस के जवान मुस्तैद होंगे और आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे। एटीएस सेंटर बनाने के लिए जमीन का चिह्नांकन हो चुका है। सेंटर का निर्माण होने के बाद स्थायी रूप से यहां जवानों की तैनाती की जाएगी। बजट में जिले को मिले एटीएस सेंटर की सौगात से जिलेवासियों में खुशी है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर खुली सीमा है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस व एसएसबी के जवान मुस्तैद रहते हैं। जिले की लगभग 110 किलोमीटर की खुली सीमा पर अपराधियों को रोकने व उनकी गतिविधियों पर नजर रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। खुली सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एटीएस सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया। सेंटर खोलने की पहल करीब एक साल पहले से चल रही है। इसके लिए जमीन के चिह्नांकन का काम भी तेजी से किया जा रहा था। करीब एक साल पहले एटीएस के महानिरीक्षक जीके गोस्वामी ने दौरा कर जमीन तलाश ली थी।
विज्ञापन

इसी बीच बृहस्पतिवार को योगी सरकार के वित्त मंत्री ने जिले में एटीएस सेंटर को हरी झंडी दे दी। सौगात मिलने के बाद अब सेंटर खोलने का कार्य तेजी से किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू होगा। एटीएस सेंटर को मंजूरी न सिर्फ जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है बल्कि पूरे देश को सुरक्षा का मजबूत कवच मिलेगा। अपराधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। एटीएस सेंटर खुलने के बाद यहां तैनात होने वाले जवान आतंकवादियों से लोहा लेंगे और अपराधियों पर पैनी नजर रखेंगे। एटीएस सेंटर की सौगात मिलने से जिलेवासियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि एटीएस सेंटर खोलने की प्रक्रिया करीब एक साल पहले से चल रही थी। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन भी किया जा चुका है। एटीएस सेंटर खोलने के लिए नानपारा तहसील में जमीन तलाशी गई है। उम्मीद है कि बजट में मिली सौगात से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल बहराइच आतंकवादियों की पनाहगाह रहा है। यहां से हिजबुल, आईएसआई, सिमी, इंडियन मुजाहिद्दीन, अलकायदा व लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के जुड़े होने की चर्चा रही। जिले से आतंकी संगठन में शामिल कई लोग गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

सरकार की ओर से पेश बजट में बहराइच में एटीएस सेंटर की सौगात मिली है। यहां एटीएस सेंटर खुलने के बाद देशविरोधी व आतंकवादी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। यहां अस्थायी रूप से एक यूनिट पहले से काम कर रही है। एटीएस सेंटर खुलने से भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और मजबूती होगी।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed