फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र जरवल के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी एक युवक को लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित कोइलीपुरवा ग्राम के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग युवक को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जरवल के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अफजाल पुत्र अय्यूब बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे ग्राम मुस्तफाबाद निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे तभी जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम कोइलीपुुरवा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उन्हें लेकर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक, जरवलरोड ने बताया कि मृत युवक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed