{"_id":"6275590c47761a20265a88e6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko629376711","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास मिला नेपाली महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास मिला नेपाली महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। हनुमान मंदिर के पास नेपाली महिला का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। भारतीय पुलिस ने नेपाली पुलिस को सूचना देकर शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
रुपईडीहा थानाक्षेत्र में संकटमोचन हनुमान मंदिर है। यहां पर शुक्रवार को नेपाली महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष है। देखने से लग रहा है कि वह बीमार थी। इलाज कराने के लिए ले जाते समय मौत हो गई होगी और परिजन छोड़ कर भाग गए होंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शिनाख्त न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।