फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

40 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला शव

Thu, 05 May 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। अलहियापुर गांव निवासी युवक का शव 40 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत चोट लगने से हुई थी। पिता ने डीएम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र खोदवाकर शव निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के अलहियापुर गांव निवासी 28 वर्षीय शरीफ पुत्र इस्माइल को बीते 25 मार्च को सिर में चोट लग गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। कुछ दिन बाद युवक के पिता ने डीएम को पत्र भेजकर मांग की थी कि बेटे का पोस्टमार्टम कराया जाए। बताया, उनको शक है कि बेटे की मौत साधारण नहीं है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार विजय कुमार व कैसरगंज कोतवाल श्रीधर पाठक की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाया गया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed