{"_id":"62740a74676c1e5e7b3f8609","slug":"bahraich-bahraich-news-lko629221985","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली किशोरी के साथ मानव तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली किशोरी के साथ मानव तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से किशोरियों को बहला-फुसलाकर भारतीय महानगरों तक ले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को एक नेपाली मानव तस्कर को नेपाली किशोरी के साथ गिरफ्तार किया गया। तस्कर किशोरी को शादी का झांसा देकर अहमदाबाद ले जा रहा था। सुरक्षा बलों ने किशोरी को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया है। तस्कर को नेपाली सुरक्षा बल को सौंप दिया गया है।
बृहस्पतिवार को नेपाल से एक किशोरी के साथ युवक भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। संदेह होने पर सामाजिक संस्था देहात के सदस्यों व एसएसबी जवानों ने उन्हें रोक कर पूछताछ की, लेकिन वे सही जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद युवक व किशोरी से अलग-अलग पूछताछ की गई। एसएसबी के जवानों ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
बताया कि किशोरी को शादी का झांसा देकर अहमदाबाद ले जा रहा है। किशोरी ने भी अपने परिजनों को बिना सूचना दिए युवक के साथ आने की बात कही। किशोरी को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया। मानव तस्कर हरि हमाल पुत्र जय बहादुर हमाल निवासी सिंघा, सुरखेत को नेपाली सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया।