फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

टैबलेट पाकर खुशी से झूम उठीं छात्राएं

Wed, 04 May 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/नानपारा। राज्य सरकार की डिजी शक्ति योजना के तहत बुधवार को नगर के महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। साथ ही नानपारा के अमीर हसन फार्मेसी कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। दोनों स्थानों पर छात्र-छात्राएं टैबलेट मिलने पर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

महिला पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए मेक इन इंडिया का असर विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। कार्यक्रम में एमए फाइनल वर्ष में हिंदी, समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास व शिक्षाशास्त्र की 74 छात्राओं को मुख्य अतिथि ने टैबलेट वितरित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी, पूर्व प्राचार्या डॉ. मोहिनी गोयल, आदर्श अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ. मनीषा खन्ना, ज्योति त्रिपाठी, डॉ. संजय पाल सिंह, डॉ. श्याम कुमार चौधरी, डॉ. सीमा यादव, डॉ. मधुबाला, डॉ. आकांक्षा पटेल, डॉ. प्रियंका रावत आदि मौजूद रहीं। उधर नानपारा के बंजारन टांडा स्थित अमीर हसन फार्मेसी कॉलेज में भी मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने 58 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। यह कार्य बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। कोरोना काल में शिक्षण कार्य सर्वाधिक प्रभावित रहा है। जिससे बच्चों को स्थायी रूप से शिक्षा नहीं प्रदान की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए काफी संख्या में अभिभावकों के पास टैबलेट व लैपटॉप उपलब्ध नहीं थे। अब ऐसे बच्चे भी तकनीकी रूप से दक्ष हो सकेंगे। एसडीएम अजीत परेश ने सभी छात्र-छात्राओं को इसका सदुपयोग करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फुरकान फारूकी, नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य सरफराज अहमद, अतीक अहमद, भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष कृपाराम वर्मा, सर्वेश टेकड़ीवाल, संतोष पोरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed