फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ईदगाह में एक साथ झुके हजारों सिर

Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
04 बीएचआर 23 - बहराइच में मंगलवार को ईदगाह में ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। ईद-उल-फित्र की नमाज मंगलवार को जिलेभर में अकीदत के साथ अदा की गई। जिलेभर में उमंग और हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और घर पहुंचकर सेंवई खाई। ईदगाह पर डीएम ने लोगों को ईद की बधाई दी और बच्चों को टॉफी बांटी।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण पिछले दो सालों में लोगों ने घरों में नमाज पढ़ी और ईद का त्योहार मनाया। दो साल बाद इस बार ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए भीड़ उमड़ी। ईदगाह और मस्जिद के पास मेले जैसा माहौल दिखा। सुबह होते ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर की ईदगाह सलारगंज, जामा मस्जिद, मरकजी ईदगाह, चंाद मस्जिद, बंबईया मस्जिद व छोटी तकिया मस्जिद समेत जिले की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। छोटे बच्चे कुर्ता-पायजामा पहनकर खुश नजर आए। घरों में सेंवई के साथ लजीज पकवानों का लुप्त उठाया। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खुशियों का पैगाम बांटा। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव ने चौधरी सलारगंज ईदगाह में पहुंचकर लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। डीएम ने बच्चों को टॉफियां बांटीं और बधाई दी। चारों ओर मेले का माहौल रहा।
विज्ञापन

ईद का उल्लास शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा। ग्रामीण अंचल के नवाबगंज, रिसिया, बाबागंज, रुपईडीहा, कैसरगंज, फखरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, मटेरा, महसी, बौंडी, जरवलरोड व गायघाट समेत अन्य जगहों पर धूमधाम से ईद मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद सकुशल निपटाने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर में एसपी केशव चौधरी गश्त पर रहे तो ग्रामीण क्षेत्रों में एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार मोर्चा संभाले रहे। एएसपी ग्रामीण ने नानपारा में ईद की नमाज शुरू होने से पहले ही मस्जिदों पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को गश्त करने के निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed