फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अमन की दुआ के बीच बिखरेंगे ईद के रंग

Mon, 02 May 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
bahraich
02 बीएचआर 12 - बहराइच में सोमवार को ईद के लिए बाजार में सिवईं की खरीददारी करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। देश में सुख-शांति और खुशहाली की दुआ के लिए मंगलवार को हजारों हाथ उठेंगे। एक माह से रोजा रखने वाले अकीदतमंदों को ईद के चांद का दीदार हो गया। ईद को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं।। ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई देंगे और घर जाकर सेवइयां खाएंगे। ईद से पहले सोमवार को बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही खरीदारी करने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी रही जो देर रात तक चलती रही। बच्चों में ईद को लेकर खरीदारी का खास उत्साह दिखा। सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर पुलिस गश्त करती रही। शहर में साफ-सफाई का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

ईद उल फित्र का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। सोमवार को माह-ए-रमजान का 30वां रोजा मुकम्मल हो गया। उलमा ने ईद का चांद दिखने का एलान किया तो लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देनी शुरू कर दी। मस्जिदों में लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। ईद को लेकर बाजारों में काफी रौनक रही। शहर के घंटाघर बाजार, पीपल चौराहा, छावनी चौराहा व छोटी बाजार समेत अन्य स्थानों पर देर रात तक खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

कुर्ता-पायजामा, साड़ी, जूता व कॉस्मेटिक के सामान समेत अन्य दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। सोमवार को बाजार में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। बच्चों ने कुर्ता-पायजामा खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। सर्राफा की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। शूट व साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ रही। हर कोई पसंद की साड़ी व शूट खरीदने में व्यस्त दिखा। बाजार में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया कि महंगाई पर त्योहार का उत्साह भारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद सकुशल निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे शहर को ड्रोन कैमरों से निगरानी में रखा जाएगा। कोई भी अराजकतत्व अराजकता न फैला सके, इसके लिए पुलिस बल ने शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक गश्त कर शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की और गलत कार्य करने वालों के बारे में सूचना देने की बात कही।
ईद पर नमाज के दौरान शहर में रूट डायवर्जन रखा गया है। ट्रैफिक इंचार्ज अनेंद्र यादव ने बताया कि नानपारा की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को झिंगहाघाट से आरटीओ ऑफिस की ओर मोड़ दिया जाएगा और डिगिहा तिराहे से अग्रसेन जाने वाले बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनको पानी टंकी की ओर भेजा जाएगा। सुबह से ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
मस्जिदों में नमाज का समय
मस्जिद समय
मरकजी ईदगाह, सालारगंज नौ बजे
ईदगाह नूरउद्दीनचक, दरगाह शरीफ नौ बजे
खस्यारी मस्जिद, सालारगंज साढ़े नौ बजे
जामा मस्जिद, काजीपुरा आठ बजे
मस्जिद कदम रसूल दरगाह आठ बजे
मस्जिद मक़बरा अलावल खां, बड़ीहाट नौ बजे
चांद मस्जिद, मेवातीपुरा साढ़े सात बजे
नानपारा मस्जिद, चौक साढ़े सात बजे
मस्जिद हबीब उल्लाह, बड़ीहाट साढ़े आठ बजे
सलमा मस्जिद, नाजिरपुरा आठ बजे
मरकज मस्जिद आलम शहीद आठ बजे
मुलसरिम मस्जिद, शख़ैयापुरा आठ बजे
मस्जिद छोटी तकिया नौ बजे
मस्जिद वज्जी सौदागर, नाजिरपुरा साढ़े आठ बजे
मस्जिद फैजुल उलूम, बख्शीपुरा साढ़े आठ बजे
ताज मस्जिद, महोलीपुरा आठ बजे
इमामया मस्जिद, अकबरपुरा 10 बजे
जामा मस्जिद सैय्यद वाड़ा 10 बजे
ईदगाह कर्बला आठ बजे
ईदगाह, रिसिया नौ बजे
शाही जामा मस्जिद, रिसिया साढ़े आठ बजे
राजा नानपारा मस्जिद, खत्रीपुरा साढ़े आठ बजे
काली मस्जिद, नाजिरपुरा आठ बजे
मोती मस्जिद, कचहरी रोड सात बजे
सफील वाली मस्जिद, बड़ीहाट साढ़े सात बजे
रंगरेज मस्जिद, बड़ीहाट साढ़े आठ बजे
ईदगाह, खैरा बाजार नौ बजे
साहू मस्जिद, खत्रीपुरा साढ़े आठ बजे
बम्बईया मस्जिद, खत्रीपुरा आठ बजकर 15 मिनट पर
ईद पर्व भाईचारे का त्योहार है। सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं और एकता की मिसाल पेश करें। दो साल बाद ईद पर रौनक लौटी है। सभी लोग अपने परिवारों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर खुशियां मनाएं। हमारी ओर से जिलेवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं।

-डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम, बहराइच
जिलेवासियों को ईद की बधाई। ईद शांति माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के पुलिसकर्मियों के अलावा एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed