{"_id":"6266e05790a40d78bc1844c3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko627807063","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मंदिर के बगल में शराब व मीट की दुकान से श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा मंदिर के बगल में शराब व मीट की दुकान से श्रद्धालु परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोतवाली देहात के ग्राम बड़ागांव चौराहा निवासी एक ग्रामीण ने चौराहा स्थित मां दुर्गा के मंदिर के पास मौजूद शराब व मीट की दुकान हटवाने की मांग की है। मामले में ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मौके पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में गांव निवासी धीरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा है कि 10 वर्ष पूर्व बड़ागांव चौराहे पर भूमि क्रय कर समाज के सहयोग से मां दुर्गा के मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर में आसपास के श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने आते हैं, लेकिन एक माह पूर्व आबकारी विभाग की ओर से नियमों को दरकिनार कर मंदिर से करीब सात मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान खुलवा दी गई। इसी के बगल मेें मीट की दुकान भी खुल गई है। ऐसे में मंदिर के आसपास गंदगी बनी रहती है।
लोग शराब पीकर मंदिर के सामने व बगल में शराब की शीशी व हड्डियां फेंक देते हैं जिससे मंदिर की पवित्रता भंग हो रही है। श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। विरोध करने पर दुकान संचालक बब्बन व उसके सहयोगी मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। मामले में डीएम व आबकारी विभाग के अधिकारी को पत्र सौंपकर दुकान हटाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से गांव के श्रद्धालुओं में खासा गुस्सा है।