फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महकमा वसूली में मस्त, उपभोक्ता कटौती से त्रस्त

Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
फखरपुर(बहराइच)। ओवरलोड कम करने की बात कहकर विद्युत महकमे की ओर से ताबड़तोड़ छापा मारा जा रहा है, लेकिन इन सब के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विभागीय जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते फखरपुर कस्बा व उपकेंद्र से आपूर्ति पाने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भीषण गर्मी के बीच परेशान हैं। क्षेत्र में सबसे ज्यादा कटौती रात्रि के समय हो रही है, जिससे लोगों को चोरी का डर सता रहा है। यही नहीं दिन के समय भी भीषण कटौती की जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दिन-रात मिलाकर मात्र 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

फखरपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। भीषण गर्मी के बीच विद्युत उपकेंद्र से मात्र 10 घंटे की ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है जबकि सरकार की ओर से कस्बा क्षेत्र में 20 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जा रहा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का आलम यह है कि रात में मात्र 4 घंटे की ही आपूर्ति विद्युत उपभोक्ताओं को मिल रही है। विद्युत उपभोक्ता रातभर उमस भरी गर्मी में जागने को मजबूर हैं। दिन में भी विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे है। लगातार ट्रिपिंग जारी रहती है।
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। रात में जहां बच्चे गर्मी से बेहाल होते हैं तो वहीं अंधेरे की वजह से चोरों का डर भी सताता है। विभाग को आपूर्ति दुरुस्त करने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद रेहान, फखरपुर
मुस्लिम भाई इन दिनों रोजा रख रहे हैं जिससे सभी को दिन में उमस भरी गर्मी से बचने के लिए बिजली की आवश्यकता है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते रोजेदारों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं सुबह सहरी के समय भी बिजली गायब रहती है।
मोहम्मद शारिक, फखरपुर
सभी विद्युत उपभोक्ता मेहनत की कमाई से बिल जमा करते हैं। सरकार भी उपभोक्ताओं को रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की बात कह रही है, लेकिन जमीनी हकीकत में बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। विभाग को रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति देनी चाहिए

बब्बू, खालिदपुर
अघोषित विद्युत कटौती से पेयजल संकट हो जाता है। शुद्ध व ताजे पानी के लिए बच्चे तरस जाते हैं। वहीं, दिनभर हो रही कटौती से छोटे-छोटे बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बृजेश कुमार शुक्ल, माधौपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed