फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शौचालय के लिए सीधे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। ग्रामीणों को अब शौचालय निर्माण के लिए कार्यालयों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेेगी। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कर ग्रामीण शौचालय योजना का लाभ उठा सकते हैं। शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन योजना फेज-2 के तहत यह नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब तक 1700 ग्रामीणों ने आवेदन किया है जिसमें सत्यापन के बाद 1500 लाभार्थी योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। इनको आगामी दो-तीन दिनों में योजना की पहली किस्त का पैसा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वच्छता को देखते हुए सरकार की ओर से घर-घर शौचालय निर्माण के लिए योजना चलाई जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बेसलाइन सर्वे करवाकर लाभार्थियों का चयन किया था। बेसलाइन सर्वे में एक लाख परिवार योजना के लिए चयनित किए गए थे, लेकिन शासन स्तर से जिले में सिर्फ 20785 शौचालय निर्माण का ही लक्ष्य दिया गया जिसके चलते कई परिवार इस योजना से अछूते रह गए थे। ऐसे परिवारों को भी अब योजना का लाभ मिलेगा। स्वच्छ भारत मिशन योजना फेज-2 के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के आवेदन ऑनलाइन कर दिए गए हैं। जो ग्रामीण योजना के पात्र हैं वे पंचायतीराजडॉटजीओबीडॉटइन पर जाकर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवदेन कर सकते हैं। आवेदन के बाद जिले की टीम पात्रता का सत्यापन करेगी और पात्र पाए जाने पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना फेज-2 के तहत अब 1700 ग्रामीणों ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए आवेदन किया है। एडीपीआरओ रामशंकर वर्मा ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय के लिए आए आवेदनों की फाइल बनाकर सत्यापन कराया गया है। इनमें से 1500 आवेदक योजना के तहत पात्र पाए गए हैं। इन सभी को आगामी दो-तीन दिनों में योजना से लाभान्वित किया जाएगा और उनके खाते में योजना की पहली किस्त भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed