{"_id":"6255b7cf0d8e980a3c6258f8","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6258469136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश पर छह के विरुद्ध एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत के आदेश पर छह के विरुद्ध एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के गांव टेर्रे, खजुरार की रहने वाली एक महिला के साथ दबंगों ने बदसलूकी, मारपीट व लूट की थी। महिला ने थानेदार से लेकर महिला आयोग तक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंत में अदालत की शरण में जाने के बाद दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ। थानेदार ने अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया कि उसका पति बाहर कमाने गया है। आरोपी परमजीत, राजकुमार, बांकेलाल, नंदकिशोर, बूंचे और उदयचंद्र पर आरोप है कि एक फरवरी, 2022 को ये सभी शराब के नशे में घर में घुस गए। वह घर में अपने बच्चे के साथ अकेली थी। उक्त लोगों ने उसके साथ अश्लीलता की। उसने विरोध किया तो सभी लोगों ने उसे बहुत मारा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
इस दौरान घर में रखे बक्से को खोलकर उसमें रखी नकदी भी निकाल ले गए। महिला ने बताया कि घटना के बाद वह पयागपुर के थानेदार के पास एफआईआर भी दर्ज कराने पहुंची, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वह एसपी से मिली और महिला आयोग तक गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 452, 354, 323, 504, 506 और 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।