{"_id":"625074c44045e31734183c6b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6252388177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन टूटा सरकारी क्रय केंद्रों का सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन टूटा सरकारी क्रय केंद्रों का सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गेहूं खरीद की शुरुआत से ही मंडी में गेहूं का मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित क्रय मूल्य 2015 से ज्यादा था जिसके चलते सरकारी क्रय क्रेंद्रों पर पिछले सात दिनों से सन्नाटे की स्थिति थी। शुक्रवार को मंडी में गेहूं का रेट कम होने से सरकारी क्रय केंद्रों का सन्नाटा टूटा और बोहनी हुई। मंडी में स्थापित खाद्य विभाग के सरकारी क्रय केंद्र पर 50 क्विंटल गेहूं की तौल की गई। डिप्टी आरएमओ संजीव सिंह ने कांटे की विधिवत पूजा कर तौल की शुरुआत की।
एमएसपी पर गेहूं खरीद के लिए जिले में इस बार 160 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन मंडी में गेहूं का रेट ज्यादा होने से सरकारी क्रय केंद्रों पर बीते आठ दिन से सन्नाटे की स्थिति थी। शुक्रवार को मंडी में गेहूं का रेट 1980 रुपये होने पर एक किसान सरकारी क्रय केंद्र पर पहुंचा जिसके बाद सरकारी खरीद की बोहनी हुई। वहीं, जिले के अन्य 159 क्रय केंद्रों पर आठवें दिन भी सन्नाटा ही रहा। मंडी में स्थापित खाद्य विपणन विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी देवेन द्विवेदी ने बताया कि शेखदहीर निवासी किसान बलबीर सिंह के 50 क्विंटल गेहूं की तौल की गई है। खरीद से पूर्व जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने कांटे का पूजन किया और धूपबत्ती जलाकर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान किसान हृदयराम तिवारी, रामधीरज, विजय कुशवाहा, बीबी सिंह, बृजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।