फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

3759 मतदाता करेंगे दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र बहराइच/श्रावस्ती के चुनाव में भाजपा व सपा के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। चुनाव में बहराइच के 15 व श्रावस्ती के पांच बूथों पर 3759 मतदाता दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव मैदान में भाजपा की डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व सपा के अमर यादव हैं। सपा पहले ही प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगा चुकी है। हालांकि, बीते गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों ने पैदल मार्चकर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया था। वहीं, मतदेय स्थलों पर बहराइच के 1434 पुरुष और 1342 महिला मतदाता जबकि श्रावस्ती के 512 पुरुष और 471 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बीस मतदेय स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बहराइच के मिहींपुरवा के पंचायत भवन में 149 पुरुष व 122 महिलाओं सहित 271 मतदाता वोट डालेंगे। नवाबगंज में 89 पुरुष व 79 महिला, कुल 168, रिसिया में 108 पुरुष व 87 महिला, कुल 195, शिवपुर में 88 पुरुष व 103 महिला, कुल 191, बलहा में 94 पुरुष व 110 महिला, कुल 204, महसी में 77 पुरुष व 109 महिला, कुल 186, तेजवापुर में 85 पुरुष व 91 महिला, कुल 176, फखरपुर में 112 पुरुष व 99 महिला, कुल 211, कैसरगंज में 82 पुरुष व 66 महिला, कुल 201, जरवल में 104 पुरुष व 97 महिला, कुल 201, हुजूरपुर में 91 पुरुष व 83 महिला, कुल 174, चित्तौरा में 117 पुरुष व 95 महिला, कुल 212, पयागपुर में 90 पुरुष व 68 महिला कुल 158, क्षेत्र पंचायत भवन विशेश्वरगंज में 94 पुरुष व 85 महिला, कुल 179 और सदर बहराइच के तहसील कार्यालय परिसर में 54 पुरुष व 48 महिला मतदाता मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। श्रावस्ती के जमुनहा में 106 पुरुष व 97 महिला, कुल 203, सिरसिया में 94 पुरुष व 99 महिला, कुल 193, गिलौला में 91 पुरुष व 98 महिला, कुल 189, इकौना में 116 पुरुष व 85 महिला, कुल 201 और तहसील भवन भिनगा में 105 पुरुष व 92 महिला, कुल 197 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन

जनपद बहराइच/श्रावस्ती में एमएलसी के चुनाव में ग्राम प्रधान, जिपं सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत सदस्य, सांसद व विधायकगण मतदाता के रूप में मतदान करने के हकदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed