फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Fri, 08 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। एमएलसी चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल के लिए रवाना हुईं। मतदान का कार्य नौ अप्रैल को सुबह आठ से चार बजे तक होगा। प्रशासन की ओर से मतदान का कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि नौ अप्रैल को सुबह आठ से चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को बहराइच के 15 व श्रावस्ती के पांच मतदेय स्थलों के लिए पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया है। डीएम ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग पार्टियों के गठन के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करा दी गई हैं। मतदान केंद्रों की आंतरिक सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों व बाहरी सुरक्षा के लिए मानक के अनुसार पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अराजक तत्वों की निगरानी के लिए सभी मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान का कार्य समाप्त होने के बाद शहर के किसान पीजी कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा जाएगा। डीएम ने बताया कि मतगणना का कार्य 12 अप्रैल को होगा। वहीं, शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र पर डीएम व आयोग के प्रेक्षक डीके सिंह कुशवाहा की अगुवाई में रैंडमाइजेशन का कार्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed