फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बिना अंकपत्र मिले नई कक्षा में पहुंचे नौनिहाल

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित विद्यालयों में नया सत्र शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण कर नई कक्षाओं में प्रवेश देते हुए कक्षाएं भी संचालित कर दी गई हैं। उत्तीर्ण घोषित छात्र-छात्राओं को अब तक अंक पत्र वितरित नहीं किए गए हैं। इसका मुख्य कारण टेंडर में देरी होनेे से अंक पत्रों का अभी तक न छप पाना बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ विद्यालयों में रस्म अदायगी करते हुए प्रधानाध्यापकों ने बाजार से खरीदकर कुछ अंक पत्र वितरित कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों की कुल संख्या 2803 है। इन विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक पांच लाख 32 हजार 442 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के कम होने पर दो वर्षों बाद बीते माह 22 से 27 मार्च तक प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाओं का आयोजन कराया गया था। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को 31 मई को अंक पत्र वितरित किए जाने थे, लेकिन अंक पत्रों की छपाई के टेंडर में देरी होने से अब तक अंक पत्र नहीं छप पाए हैं। कुछ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने बाजार से अंक पत्र खरीदकर कक्षा पांच व कक्षा आठ के अंक पत्र वितरित कर दिए तो कहीं बीते वर्षों के रखे अंक पत्र ही नौनिहालों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अधिकांश विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बिना अंकपत्र उपलब्ध कराए ही उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में जिन प्राथमिक विद्यालयों में पुराने अंकपत्रों पर नंबर देकर वितरित कर दिए गए हैं वहां, नये अंकपत्र मिलने के बाद वापस ले लिए जाएंगे। इस बार अंकपत्र बदले हुए भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में हुई देरी
टेंडर में देरी होने से अंक पत्रों की छपाई में विलंब हुआ है। अब शीघ्र ही अंक पत्र विद्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे जिससे इनका वितरण छात्र-छात्राओं में किया जा सके।
- अजय कुमार, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed