फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फिर नकल करते पकड़े गये नौ परीक्षार्थी

Wed, 06 Apr 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बुधवार को रसायन विज्ञान व एलएलबी के सभी सेमेस्टरों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पाली की परीक्षा में एक बार फिर संजीवनी विधि महाविद्यालय के आठ सहित नौ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय भेज दी गई हैं। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि संजीवनी विधि महाविद्यालय के छात्र बीते सप्ताह आयोजित परीक्षा में भी नकल करते पकड़े गए थे।
विज्ञापन

किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम पाली में प्रथम सेमेस्टर की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 1846 परीक्षार्थियों में 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले जबकि प्रथम पाली में ही एलएलबी के सभी सेमेस्टरों की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। संजीवनी विधि महाविद्यालय के आठ व बेड़नापुर स्थित एक महाविद्यालय का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। नकल करते पकड़े गए छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय को भेज दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दो दिन संजीवनी विधि महाविद्यालय के छात्र नकल करते पकड़े गए हैं। द्वितीय पाली में भी एलएलबी के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed