फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दबंगों ने परिवार पर किया हमला, लगाई आग

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर अंतर्गत सलारपुर नौसर गुमटिहा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में दबंगों ने गुरुवार की देर रात हमला बोल दिया। दबंगों ने परिवारीजनों के साथ मारपीट कर मकान में आग लगा दी। परिवारीजनों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। आग की चपेट में आने से ग्रामीण का कच्चा मकान व आटा चक्की जलकर राख हो गई। मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर नौसर गुमटिहा गांव निवासी जयराम पुत्र सोहन लाल का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जयराम ने बताया कि विपक्षियों ने गुरुवार की देर रात उनके घर पर हमला कर दिया। परिवारीजनों को जमकर मारा पीटा। दबंगों ने पुरुषों के साथ ही महिलाओं व रिश्तेदारों की भी पिटाई कर दी। इसके विरोध करने पर दबंगों ने कच्चे मकान में आग भी लगा दी।
विज्ञापन

आग की चपेट मेें आने से मकान व उसमें संचालित आटा चक्की पूरी तरह जल गई। वहां रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। पीड़ित द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर में नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed