{"_id":"623cb760dfae967af93abe56","slug":"bahraich-bahraich-news-lko622991450","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुईं। परीक्षा का आयोजन जनपद के 104 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 06,948 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन डीएम के निर्देश पर गठित आठ सचल दस्तों ने दोनों पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बीते कई दिनों से शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में लगे थे। परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं भी कर रखी हैं। गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा आठ बजे से शुरू हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 32 हजार 913 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि परीक्षा में कुल 28 हजार 097 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। सैन्य विज्ञान में 93 परीक्षार्थियों के सापेक्ष परीक्षा में 88 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में भी हिन्दी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 22 हजार 752 परीक्षार्थियों के सापेक्ष द्वितीय पाली में 20 हजार 127 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। पूरे जिले में प्रथम दिन परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ।
बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन नकल पर अंकुश लगाने के लिए गठित किए गए आठों उड़नदस्ते सक्रिय रहे। डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल व बीएसए अजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में गठित उड़नदस्तों ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघनता से निरीक्षण किया। इसी के साथ डायट प्राचार्य के नेतृत्व में गठित मंडलीय उड़नदस्ते ने भी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षाएं नकलविहीन होती पाई गईं।