फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

इस बार सिर चढ़कर बोली बुलडोजर वाली होली

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। हवा में उड़ता अबीर गुलाल, एक-दूसरे को रंगो से भिगोती पिचकारियां, होली के गीतों पर झूमते जिलेवासी और बुलडोजर पर चढ़कर मस्ती करते लोग। कुछ ऐसे ही नजारा रहा होली पर। चारों ओर होली की उमंग छाई रही। शहर से ग्रामीण इलाकों तक रंगों के पर्व का उल्लास रहा। इस बार होली में बुलडोजर का गाना और बुलडोजर पर चढ़कर मस्ती करने का ट्रेंड छाया रहा। युवक-युवतियों ने डीजे पर जमकर धमाल मचाया। सुबह से ही शहर में होरियारों की टोलियां उतरीं और लोगों को रंगों से सरोबोर करती रहीं। शहर के घंटाघर बाजार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद व नवनिर्वाचित विधायक ने भी लोगों के साथ होली खेली और बधाई दी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को होली के मस्ती में जिला डूबा रहा। श्ुाभ मुहूर्त में होलिका दहन के बाद डीजे पर आ गया बुलडोजर, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, होलिया में उड़े ला गुलाल जैसे गीत गूंजने शुरू हुए और शुक्रवार शाम तक गूंजते रहे। लोगों ने शुक्रवार की सुबह से ही रंग खेलना शुरू कर दिया। गलियों से गुजरने वाले लोगों पर बच्चों ने छतों से रंग डालकर सराबोर किया। शहर के अग्रसेन चौक, डिगिहा तिराहा, छावनी बाजार, राजा हीरा सिंह मार्केट, छोटी बाजार, पीपल चौराहा व घंटाघर समेत अन्य स्थानों पर लोग एकत्र होकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का त्योहार मनाते रहे।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर बाजार पर केंद्रीय होली समिति की ओर से खास इंतजाम रहा। यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद अक्षयवरलाल गोंड व नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा जायसवाल भी पहुंचीं। यहां पर अबीर व गुलाल लगाकर लोगों ने होली मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। चारों ओर होली की उमंग रही। सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम रहे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी जिले में होली पर्व के दिन भ्रमण पर रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिले में कहीं कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। होली का उत्साह शहर ही नहीं ग्रामीण अंचलों में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर भी लोगों ने बुलडोजर पर चढ़कर होली का जश्न मनाया। नवाबगंज क्षेत्र के बेलवाभारी चौराहा, अवधुत गांव चौराहा, धोबाही, नवाबगंज, धन्नी गांव, मंसूख गांव, बीजे गांव, हरिहरपुर, उमरिया, नंदा गांव, चौगड़वा, बसऊ गांव, अवधूत गांव, रामनगर सेमरा, नीम्निहारा चौराहा बाबा गांव आदि स्थानों पर होलिका दहन किया गया। नवाबगंज में पुलिस मुस्तैद रही।
रिसिया नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। होली के जुलूस में बुलडोजर बाबा के जयकारे की गूंज रही। अग्रवाल अतिथि भवन व रामलीला मैदान पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यहां अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाइयां दीं। इस मौके पर आनंद गोयल, कुंज बिहार गोयल, जयप्रकाश अग्रहरी, कृष्ण कुमार अग्रहरि, मंजू गुप्ता, श्रवण मित्तल व राजेश गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कैसरगंज, जरवलरोड, पयागपुर, विशेश्वरगंज, मटेरा, नानपारा, गायघाट, मिहीपुरवा, बिछिया, सुजौली, महसी, खैरीघाट व बौंडी समेत अन्य स्थानों पर भी जमकर होली खेली गई।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने भी होली का त्योहार धूूमधाम से मनाया। डीएम ने अधिकारियों व पत्रकारों के साथ होली खेली। डीएम ने रंग लगाकर सबको बधाई दी। उसके बाद सभी को अपने हाथों से गन्ने का जूस पिलाया। इस दौरान जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एसपी केशव चौधरी खुद मोर्चा संभाले रहे। एसपी शहर के अलावा हुजूरपुर, नानपारा, पयागपुर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे। जिले में शांतिढंग से त्योहार निपट जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

जिले में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बाद पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली। शहर में गाड़ियों के काफिले का जुलूस निकाला और मस्ती में डुबे रहे। सभी पुलिसकर्मियों के चेहरे रंग से रंगे रहे। एसपी केशव चौधरी ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की बधाई दी। वहीं, एसएसबी मुख्यालय में भी जवानों ने जमकर होली खेली। डिप्टी कमांडेंट शैलेश यादव ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed