फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कांटे की टक्कर में रामनिवास का बेड़ा पार

Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। नानपारा सीट पर अपनादल एस व सपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी। अंत में यह सीट भाजपा गठबंधन के अपनादल एस के खाते में चली गई। पहले भी इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। इस बार भाजपा गठबंधन के अपनादल एस से रामनिवास वर्मा ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

नानपारा सीट कुर्मी व मुस्लिम बाहुल सीट मानी जाती है। इस सीट पर माधुरी वर्मा का एक दशक से कब्जा था। माधुरी वर्ष 2012 में कांग्रेस से और वर्ष 2017 में भाजपा से चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचीं थीं। इस बार माधुरी पाला बदलकर सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं जबकि भाजपा ने यह सीट अपने सहयोगी अपनादल एस को दे दी थी। इस सीट पर अपनादल एस से रामनिवास वर्मा चुनाव मैदान में थे। बसपा ने हकीकत अली और कांग्रेस ने डॉ. एएम सिद्दीकी को चुनाव मैदान में उतरा था। यह सीट
विज्ञापन

अपनादल एस के खाते में जाने से भाजपा खेमे में विरोध के स्वर भी फूटने लगे थे। कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा की अंतरकलह से माधुरी को लाभ पहुंचेगा, लेकिन मतगणना के दौरान चौकाने वाले परिणाम सामने आए। मतगणना शुरू होने के बाद कभी अपनादल एस तो कभी सपा आगे निकलती रही। 28 राउंड की मतगणना के अंतिम दौर में अपना दल एस के रामनिवास वर्मा 87546 मत पाकर 12372 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सपा की माधुरी 75174 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। बसपा के हकीकत अली 17905 और कांग्रेस से डॉ. एएम सिद्दीकी महज 2150 मत पाने में कामयाब रहे। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी से कुलेराज यादव को 2382 और आम आदमी पार्टी के तनवीर अफसर को 664 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed