{"_id":"62279977b932ae64d71b5a1b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6209519167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रुपईडीहा। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया। दुर्घटना में मारे गए लोगों में नेपाली पुलिस का एक जवान भी शामिल है। घायल को इलाज के लिए नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसरगंज थाना अंतर्गत पवही ग्राम के पास बेलनापारा निवासी उमेश कुमार गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जरवल रोड चीनी मिल जा रहा था तभी कैसरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के एकत्रित होने पर स्कार्पियो वाहन चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
उधर, पड़ोसी देश नेपाल के बांके के रांझा चौकी बीट पर ड्यूटी में तैनात नेपाली पुलिस के जवान भूपेंद्र बहादुर शाही व नरेश चौधरी को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए नेपालगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल जवान भूपेंद्र बहादुर शाही की रास्ते में ही मौत हो गई। जिला बांके के एसपी श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार संतोष बम सिंह ठकुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।