{"_id":"6207f443dabaef075e38deec","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6175423142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के गजाधरपुर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में शनिवार से पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ व वार्षिकोत्सव मेले का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस मौके पर मां के जयकारों के बीच क्षेत्र की महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली।
मनकामेश्वर मंदिर में शनिवार से पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आरंभ हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की महिलाओं ने मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए झिंगरी गायत्री आश्रम पहुंची। यहां झिंगरी नदी से महिलाओं व पुरुषों ने अपने-अपने कलशों में जल लिया। इस दौरान आश्रम के पुजारी लाडली प्रसाद वर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों का शुद्धिकरण किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए यात्रा निकाली। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस मौके पर मंदिर के प्रबंधक नान बाबा ने बताया कि शनिवार से मंदिर परिसर में पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन प्रारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि यज्ञ में गैर जनपदों के सुप्रसिद्ध संत व कलाकारों का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी फूल-पत्तियों से सजाया गया है। इसके अलावा मां के दरबार की भी विशेष सजावट की गई है। कार्यक्रम के दौरान रमाकांतदास मिश्रा, मनोज सिंह, कामता मिश्रा, शेषराज गौड़, रिंकू, जगदीश वर्मा, राहुल गौड़, राजू वर्मा आदि मौजूद रहे।