फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

लावारिस मिली नवजात का सहारा बनी पुलिस

Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बेटियों के जन्म को लेकर लोगों में अब भी जागरुकता का अभाव देखने को मिल रहा है और ममता को दरकिनार कर बेटियों को फेंकने का सिलसिला जारी है। ऐसी ही एक मार्मिक घटना शनिवार को मोतीपुर थानाक्षेत्र में देखने को मिली जहां एक मां अपनी नवजात बच्ची को फेंककर चली गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि नैनिया जंगल के किनारे एक नवजात बच्ची के मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे। महिला आरक्षी नीतू मिश्रा ने बच्ची को गोद में उठाया और सीएचसी में भर्ती करवाया। बच्ची का प्राथमिक इलाज करने व स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर इलाज के लिए नवजात को मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नवजात के संबंध में सीडब्ल्यूसी बहराइच और 1098 पर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed