फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

366 बूथ प्रशासन के लिए साबित होंगे चुनौती

Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले के 366 पोलिंग बूथ आयोग के लिए चुनौती का सबब हैं। इन बूथों पर बीते चुनाव में 50 फीसदी से कम मतदान होने के कारण यहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विकास भवन में मंथन किया गया। प्रदेश सरकार में प्रशासन व प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू शनिवार को इसी प्रयोजन से जिले में पहुंचकर आला अफसरों के साथ मंथन किया। उक्त चिन्हित बूथों पर मतदाताओं को जागरूक कर 75 फीसदी वोटिंग कराने का लक्ष्य दिया गया। मंथन के दौरान यह भी पाया गया कि कई बूथ ऐसे हैं जहां 30 फीसदी से भी कम मतदान हुआ ।
विज्ञापन

महानिदेशक ने अफसरों से कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व है, लेकिन कहीं न कहीं हम सभी के प्रयासों में कमी है, जिसके चलते जिले के 366 बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 से भी कम है। उन्होंने तल्खी के साथ बैठक में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से इन बूथों पर मतदान प्रतिशत कम होने का कारण पूछा जिसके बाद कई अधिकारियों ने अपने-अपने तर्क रखे, जिसे लू ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 से बढ़ाकर 75 करना होगा और सभी लोग इसे चुनौती के रुप में ले। उन्होंने कहा कि सभी लोग इन बूथों पर मतदान करने वाले ग्रामीणों से संपर्क करें और उन्हें मतदान के लाभ बताएं। इन बूथों के मतदाताओं को समझाएं की उनके द्वारा ही चुनी गई सरकार के जनप्रतिनिधि नौकरी, पेंशन, सड़क व विकास संबंधी योजनाओं को बनाते हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला समूहों को लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में 13 हजार से अधिक महिला समूह हैं, सबसे पहले इन सब के अंदर मतदान का जज्बा जागृत करें। ताकि यह खुद से अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं को मतदान के लिए लाएं और मतदान प्रतिशत बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed