फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ट्रॉली से टकराई डीसीएम, क्लीनर की मौत

Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रानीपुर (बहराइच)। हुजूरपुर-बहराइच मार्ग स्थित भानपुर पुल के पास खड़ी ट्रॉली से अनियंत्रित होकर डीसीएम टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही क्लीनर की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी 52 वर्षीय उजेर अहमद पुत्र शमशाद अहमद व रहमत अली साथ रहते हैं। सोमवार सुबह वह डीसीएम पर टमाटर लादकर नानपारा आ रहे थे। जैसे ही हुजूरपुर-बहराइच मार्ग पर भानपुर पुल के पास पहुंचे तो अचानक निराश्रित पशु सामने आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित होकर पास में खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही गाड़ी में बैठे क्लीनर उजेर अहमद की मौत हो गई जबकि चालक रहमत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed