फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगे आठ पिंक बूथ

Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने व महिला वोटरों को लुभाने के लिए सभी सातों विधानसभाओं में एक-एक पिंक (सखी) बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी तृतीय तक सभी महिलाएं ही तैनात होंगी। इसके साथ ही इन बूथों के सुरक्षा की कमान भी महिला सुरक्षा कर्मियों को दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 27 फरवरी को जिले की सात विधानसभाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। सकुशल चुनाव संपन्न करवाने के लिए इस बार जिले में 1392 मतदान केंद्र व 2902 बूथ बनाए गए हैं। महिला जागरूकता के लिए सभी सातों विधान सभाओं में आठ पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक (सखी) बूथ बनाने का दूसरा उद्देश्य मतदाताओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश देना भी है। पिंक बूथों पर महिला कार्मिक की ही तैनाती की गई है। पीठासीन अधिकारी व सभी मतदान अधिकारियों समेत इन बूथों के सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाएं ही निभाएंगी। पिंक बूथों पर सिर्फ महिला मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। सभी सातों विधानसभाओं में पिंक बूथ के लिए उन बूथों का चुनाव किया गया है, जहां महिला वोटरों का प्रतिशत ज्यादा है। महिला वोटरों को लुभाने के लिए इन बूथों को गुब्बारों, झालरों आदि से सजाने की भी तैयारी है। इसके साथ ही जागरूकता के लिए यहां पोस्टर व स्लोगन भी चिपकाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed