फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कैसे परीक्षा केंद्र... कहीं खिड़की तो कहीं दरवाजे नदारद

Wed, 19 Jan 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित किए जा रहे बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर जब आपत्तियां आने लगीं तो जिलाधिकारी ने स्वत: संज्ञान लेकर परीक्षा केंद्रों की जांच कराई। मानक के अनुरूप परीक्षा केंद्र बने हैं अथवा नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को स्वयं जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। इस दौरान पाया गया कि बनने वाले कई परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप नहीं हैं। कहीं खिड़की नहीं है तो कहीं दरवाजे नहीं हैं। कइयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। हालांकि, तमाम परीक्षा केंद्र मानक के अनुरूप भी पाए गए हैं। सभी एसडीएम बुधवार की रात तो कई बृहस्पतिवार की दोपहर तक अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप देंगे।
विज्ञापन

एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार ने बताया कि पयागपुर तहसील क्षेत्र के 15 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। यहां दो विद्यालय स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज अमराई और रामफेरे सरोज शुक्ला इंटर कॉलेज इमरती में कमियां पाई गईं हैं। कहीं खिड़की नहीं है तो कहीं दरवाजे नहीं हैं। सीसीटीवी, शुद्ध पेयजल आदि की भी कमी है। केवी इंटर कॉलेज, कोटबाजार, डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज इमलियागंज, मामराज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नूरपुर, रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी, बाबा रामप्रकाश इंटर कॉलेज सुहेलवा आदि का भी निरीक्षण किया है। इनमें से कई कॉलेज मानक के अनुरूप हैं। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कैसरगंज एसडीएम ने बताया कि कैसरगंज के सभी परीक्षा केंद्र कमोबेश मानक के अनुरूप हैं। एक विद्यालय के लिए आपत्ति थी उसे भी देखा गया है। रिपोर्ट भेजने पर डीएम निर्णय लेंगे। नानपारा एसडीएम अजीत परेश ने बताया कि 22 इंटर कॉलेजों का भौतिक सत्यापन करना है। 14 का पहले ही करा चुके हैं बाकी का होना है। जो कमियां अथवा अच्छाइयां मिलेंगी उनकी रिपोर्ट बनाकर बृहस्पतिवार की दोपहर तक भेज दिया जाएगा। स्पष्ट निर्देश है कि ऐसे केंद्रों का चयन कतई न हो जो मानकविहीन हों। सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि सदर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को बनेगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। एक-एक सेंटर की पूरी जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed