फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

धीमे टीकाकरण पर डीएम ने लगाई फटकार

Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तेजवापुर हुजूरपुर में जारी कोविड टीकाकरण सत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी तेजवापुर पर तैनात एमओआईसी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री को टीकाकरण से छूटे हुए लोगों विशेषकर 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों व 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के टीकाकरण पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज व निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शत-प्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया। वहीं, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर टीकाकरण प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर उन्होंने असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान सीएचसी तेजवापुर पर निर्वाचन कार्मिकों व फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होता मिला जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बीडीओ हेमंत कुमार यादव को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तेजवापुर का निरीक्षण कर टीकाकरण की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक न पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और सीडीपीओ अनुज कुमार को व्यक्तिगत रुचि लेकर शत-प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सीएचसी हुजूरपुर के टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नसबंदी के लाभार्थियों व बूस्टर डोज लगवाने वाले 25 असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। इस दौरान परियोजना निदेशक अनिल सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed