{"_id":"61cca0cb4548647f2e6dabf7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6111216106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा समाज एकजुट होकर बनाए सपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा समाज एकजुट होकर बनाए सपा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के जेल रोड स्थित एक लॉन में बुधवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ा, शिल्पकार, विश्वकर्मा व श्रमजीवी चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व प्रदेश के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर विश्वकर्मा समाज को गुमराह करने का कार्य किया है। समाज का वोट लेकर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई, लेकिन बदले में समाज को कुछ नहीं दिया। अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में समाज को छलने का कार्य किया। सपा सरकार के दौरान भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे प्रदेश की योगी सरकार ने समाप्त कर दिया। पूर्व मंत्री ने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करें।
कार्यक्रम को पार्टी के जिलाध्यक्ष यादव, पूर्व विधायक केके ओझा, शब्बीर वाल्मीकि, प्रमोद सिंह जादौन व अवधेश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, रमेश गौतम, वरिष्ठ नेता भगतराम मिश्र, देवेशचंद्र मिश्रा, रामजी यादव व दिवाकर विश्वकर्मा ने पूर्व मंत्री का फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं, सपा नेता भगत राम मिश्रा ने कहा कि राममंदिर सिर्फ श्रीराम की इच्छा से पर बन रहा है।