{"_id":"61c362139250a050526c409f","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6101811132","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में आठ घायल, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में आठ घायल, क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट(बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मांझा दरिया बुर्द निवासी आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर तेेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने का आश्वासन दिया है। मांझा दरिया बुर्द के चमरहिया गांव निवासी रमेश भार्गव (45 वर्ष) अपने घर में सो रहे थे तभी अचानक उनके उनके ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमला होते ही रमेश ने शोर मचाया और जान बचाकर भागे।
शोर होते ही तेंदुआ भागा। भागते समय तेंदुए ने दो वर्षीय इकरार व 13 वर्षीय रीमा पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही पांच अन्य लोगों पर भी हमला किया, लेकिन उन्हें मामूली खरोचें आईं हैं। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगवाया जाएगा। खैरीघाट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। घटना स्थल पर सिपाहियों को भेजकर जानकारी करवाएंगे।