{"_id":"6171a236faa6c5003c7b417a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko60107540","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों में फंसे मिले दोनों बालकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों में फंसे मिले दोनों बालकों के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील के नई बस्ती गांव में राहत कार्य के दौरान नाव पलटने से डूबे दो बालकों के शव 38 घंटे बाद झाड़ियों में बरामद हुए। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
मिहींपुरवा तहसील में बीते दो दिनों से बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बीते मंगलवार को अचानक आई बाढ़ के दौरान नई बस्ती गांव में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा था। नाव में लगभग 14 लोगों को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बीच में नाव पलट गई और दो बच्चे डूब गए। काफी तलाश के बाद भी बच्चे बरामद नहीं हुए थे।
बच्चों की तलाश में जुटे खोताखोरों को 38 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर दोनों बालक पांच वर्षीय गुलशन पुत्र ओमप्रकाश व छह वर्षीय अंकित पुत्र दयानंद का शव हादसे के स्थान के निकट झाड़ियों में फंसा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।