{"_id":"617054eb85bc73399c39f33d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko600924116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसी संचालक को बदमाश ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसी संचालक को बदमाश ने मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। जिला मुख्यालय से रिसिया जा रहे बीसी संचालक को नकाबपोश बदमाश ने रुपयों से भरा बैग छीनने के लिए गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी बीसी संचालक ने साहस दिखाते हुए बदमाश की बाइक पर ठोकर मार दी, जिससे बदमाश सड़क पर गिर गया। इसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक्स-रे के लिए पीड़ित को डेढ़ घंटे तक तड़पना पड़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी 37 वर्षीय प्रभात ओझा पुत्र श्रवण ओझा बैंक ऑफ बड़ौदा की बीसी का संचालन करते हैं। रुपयों से भरा बैग लेकर वह बुधवार को मुख्यालय से रिसिया जा रहे थे। रास्ते में बहराइच-नानपारा मार्ग पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने लूट के इरादे से रोकना चाहा, लेकिन बीसी संचालक ने बाइक तेज कर दी। इस पर बदमाश ने संचालक पर फायर झोंक दिया।
पेट के पास गोली लगने के बाद भी बीसी संचालक ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास कर रहे बदमाश को ठोकर मार दी जिससे बदमाश गिर गया। इस दौरान आसपास के लोग एकत्र होने लगे। स्थिति को भांपते हुए लूट में असफल बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को रिसिया सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने हालत की गंभीर को देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल का बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। यहां परिजन घायल को एक्स-रे रूम लेकर गए, लेकिन वहां पर चिकित्सक लापरवाह बने रहे। आलम यह रहा कि घायल को एक्स-रे रूम के बाहर तड़पना पड़ा। जब परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया तब चिकित्सक ने एक्स-रे के लिए बुलाया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि एक्स-रे कराने में ज्यादा समय नहीं लगा है। घायल खतरे से बाहर है। परिजन परेशान रहे थे इसलिए उन्हें लगा कि समय ज्यादा लगा है।
रिसिया थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का मामला प्रकाश में आया है। रिसिया थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर, बहराइच